फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth should take part in building Delhi 2.0: Chief Minister

दिल्ली 2.0 के निर्माण में युवा लें हिस्सा : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इनोवेट्स कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं में भरा जोश
विज्ञापन

सरकार एआई और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से चलाएगी शासन
देशभर से आए 5000 युवाओं को समझाया डिजिटल का भविष्य

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
इंडिया इनोवेट्स कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को दिल्ली 2.0 के निर्माण में हिस्सा लेने का आह्वान किया और कहा कि इनोवेशन ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। इस साल का आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और जनहित से जुड़े नए आइडियाज पर केंद्रित है।

भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देशभर से आए युवाओं का उत्साह बढ़ाया। दुनिया के सबसे बड़े हैकाथॉन के तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां मौजूद युवा केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को ज्यादा सक्षम बनाने के लिए ठोस समाधान दे रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी में आइडिया को इनोवेशन और इनोवेशन को असर में बदलने की ताकत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हैकाथॉन में एक करोड़ से अधिक प्रतिभागियों में से चुने गए 5000 युवा भारत के डिजिटल भविष्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी सोच आने वाले समय में शासन, समाज और अर्थव्यवस्था की दिशा तय करेगी। उन्होंने युवाओं से दिल्ली 2.0 के निर्माण में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली को ऐसा बनाया जाए जो इनोवेशन से प्रेरित हो, सबको साथ लेकर चले और जहां तकनीक के साथ भरोसे को भी बराबर महत्व मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed