फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth Shot in Dispute Over Dancing at Club

Delhi NCR News: क्लब में डांस के विवाद में युवक को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित शोशा क्लब में हुई वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में शनिवार तड़के शोशा क्लब में डांस करने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। टांग में गोली लगने के बाद पीड़ित समीर (21) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने समीर के मित्र नदीम के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद और सुराग के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि समीर अपने परिवार के साथ नूर-ए-इलाही, घोंडा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहता है। नदीम, समीर व अरहम क्लब में डांस कर रहे थे। इस दौरान अरहम की एक युवक से कहासुनी हो गई। तड़के 4.15 बजे तीनों जैसे ही क्लब से बाहर निकले, दोस्तों के साथ मौजूद आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद सभी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed