फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shot dead in Bawana over property dispute

Delhi NCR News: बवाना में प्रॉपर्टी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
- अपराध शाखा ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूठ खुर्द गांव निवासी 24 साल के योगी उर्फ देवराज डबास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की थी।
पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 8 मार्च को बवाना थाना को पूठ खुर्द गांव स्थित राज वाटिका के पास एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने स्कूटी के पास एक युवक को घायल अवस्था में देखा। उसके शरीर पर कई गोलियों के घाव थे। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त पूठ खुर्द गांव निवासी 24 साल के भूपेंद्र उर्फ भोलू के रूप में हुई। बवाना थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें गांव के रहने वाले कुछ संदिग्ध दिखे। पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वह अपने घर से गायब थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे नजफगढ़ के छावला बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसका मृतक भूपेंद्र उर्फ भोलू के साथ प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने दोस्तों निखिल, सुमित और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर राज वाटिका के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में शामिल नाबालिग को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed