फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth outreach begins, Delhi Assembly to be open for students every Saturday

Delhi NCR News: यूथ आउटरीच की शुरुआत, हर शनिवार छात्रों के लिए खुलेगी दिल्ली विधानसभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को समझाई जाएगी कानून बनाने की पूरी प्रक्रिया, पहले दिन 75 छात्रों ने किया विधानसभा का दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए नया कदम उठाया है। अब हर शनिवार साप्ताहिक यूथ आउटरीच कार्यक्रम में छात्रों को विधानसभा बुलाकर उन्हें कामकाज करीब से दिखाया जाएगा।


विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की पहल पर शुरू इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना है। शनिवार को पहले दिन गीता कॉलोनी स्थित महार्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 75 छात्र विधानसभा पहुंचे। अब हर शनिवार अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र विधानसभा आएंगे। यहां उन्हें बताया जाएगा कि कानून कैसे बनते हैं, सदन कैसे चलता है और लोकतांत्रिक संस्थाएं कैसे काम करती हैं। छात्रों को विधानसभा के इतिहास से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि मौजूदा भवन 1912 में बना था और पहले केंद्रीय विधान सभा के रूप में इस्तेमाल होता था। साथ ही विट्ठलभाई पटेल की भूमिका और 1993 में दिल्ली विधानसभा के दोबारा गठन की जानकारी भी दी गई। छात्रों के लिए एक विशेष सत्र रखा गया, जिसमें विधायी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया गया। उन्हें एक शताब्दी यात्रा नाम की किताब दी गई और अभिनेता अनुपम खेर की आवाज में तैयार एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसके अलावा छात्रों ने पूरे विधानसभा परिसर का गाइडेड टूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article