{"_id":"69d1186cacb9e65a790a718d","slug":"youth-murdered-in-middle-of-market-over-400-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-130839-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 400 रुपये के लिए बीच बाजार युवक का कत्ल, तीन नाबालिग धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 400 रुपये के लिए बीच बाजार युवक का कत्ल, तीन नाबालिग धरे
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद की वारदात, दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारा चाकू
-मृतक मोहम्मद कैफ का स्क्रैप का था कारोबार, इससे पहले भी नाबालिगों से हुई थी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तीन नाबालिगों ने एक युवक की दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से वारकर हत्या कर दी। आरोपी उसे तब तक चाकू मारते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित मोहम्मद कैफ (26) को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम व एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार सुबह 16 वर्षीय तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया। छानबीन में पता चला कि उन्होंने महज 400 रुपये के लिए हत्या की।
नाबालिगों ने कैफ को कबाड़ का कुछ सामान बेचा था। इसी मामले में 400 रुपये का विवाद हो गया था। आरोपी तीन दिनों से कैफ से 400 रुपये मांग रहे थे। इसको लेकर तू-तू-मैं-मैं भी हुई थी। शुक्रवार की शाम कैफ 25-फुटा रोड पर बाबू हलवाई की दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपियों ने कैप पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने स्वीकारा अपराध
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद कैफ परिवार के साथ गली नंबर-20, न्यू मुस्तफाबाद में रहता था। वह घर पर ही स्क्रैप का कारोबार करता था। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उसपर दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार ली है।
नाबालिग मारते रहे चाकू, भीड़ बनी तमाशबीन
कैफ के दोस्त सुहेल ने बताया कि तीनों नाबालिग कई दिनों से चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कैफ ने पैसे देने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार की शाम आते ही तीनों ने कैफ पर चाकू से हमला कर दिया। उस दौरान बाजार में काफी लोग थे, लेकिन कैफ को बचाने के बजाए वे वीडियो बनाने लगे। किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपियों ने कैफ को सड़क पर गिराकर उस पर चाकू से कई वार किए। बाद में वह बड़े आराम से मौके से फरार हो गए।