फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth misdeeds teenage girl at gunpoint in Dwarka North

दिल्ली में किशोरी से दुष्कर्म: पिस्टल की नोक पर किया घिनौना काम, विरोध करने पर 5वीं मंजिल से फेंका

Thu, 25 Jul 2024 08:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 08:56 AM IST
सार

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पहले पिस्टल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद विरोध पर 5वीं मंजिल से फेंक दिया।

विज्ञापन
youth misdeeds teenage girl at gunpoint in Dwarka North
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नॉर्थ में सोमवार को एक युवक ने पिस्टल दिखाकर किशोरी (16) से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, किशोरी से पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। ऐसे उन आरोपियों पर ही वारदात का शक है। 
विज्ञापन


इधर, मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और किशोरी पहले से एक दूसरे को जानते हैं। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने आरोप लगाया है कि सोमवार को पिता किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। मां भी दूसरे बच्चों के साथ बाहर थी। इस बीच आरोपी घर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर पास की इमारत में ले गया। पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed