{"_id":"6a6355a49abba751640eba8a","slug":"youth-loses-life-under-pressure-over-interest-payments-case-registered-against-moneylender-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-126297-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्याज के दबाव में गई युवक की जान, सूदखोर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्याज के दबाव में गई युवक की जान, सूदखोर पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सूदखोरी के कारोबार से जुड़े एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि पांच प्रतिशत मासिक ब्याज पर दिए कर्ज की वसूली के लिए आरोपी ने एक सब्जी विक्रेता को इस प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़ित परिवार को नहीं छोड़ा।
शहर के इस्लामाबाद निवासी रामवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 27 वर्षीय बेटे जयपाल ने कामकाज के लिए मोहल्ले के ही देवेंद्र से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले देवेंद्र पांच प्रतिशत मासिक ब्याज वसूल रहा था। जयपाल सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शिकायत के अनुसार, उसने 25 हजार रुपये लौटा दिए थे, बावजूद देवेंद्र पूरे रुपये चुकाने और उसकी बाइक की आरसी अपने नाम कराने का दबाव बनाता रहा।
परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर जयपाल ने आठ अगस्त 2024 को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी आरोपित का रवैया नहीं बदला। रामवीर का कहना है कि जब वे बेटे की बाइक वापस लेने पहुंचे तो देवेंद्र ने अभद्र व्यवहार किया और 40 महीने का ब्याज मांगते हुए जान से मारने तथा कमरे में बंद करने की धमकी दी। एसआई मुकेश ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं।