{"_id":"5edc95cb9b93393f3c3b29f2","slug":"youth-killed-in-hasanpur-area-of-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में किशोर की हत्या, जाति विवाद बना कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में किशोर की हत्या, जाति विवाद बना कारण
Sun, 07 Jun 2020 12:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा में शनिवार रात 1:00 बजे घर में सो रहे 17 वर्षीय विकास जाटव पुत्र ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी गांव निवासी होराम चौहान है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।
बताया जाता है कि करीब पांच दिन पहले विकास व उसका भाई मंदिर जा रहे थे, दूसरे पक्ष ने मंदिर जाने से रोका और मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत मृतक के पिता ने थाने पर भी की थी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी पक्ष चिड़ गया था। जिसको लेकर गांव में दो जाति के लोगों में तनातनी बनी हुई थी।
इसी तनातनी के बीच शनिवार रात को घर में सो रहे किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दो जातियों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आरोपी अभी फरार है। वहीं किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।