{"_id":"6a3ec0e3492fdc151d0d0a3d","slug":"youth-from-mohlaka-dies-in-road-accident-in-karnataka-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113142-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोहलाका के युवक की कर्नाटक में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोहलाका के युवक की कर्नाटक में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां।
रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से बाहर गए मोहलाका गांव के 24 वर्षीय युवक की कर्नाटक में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रिजवान पुत्र हासम निवासी गांव मोहलाका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिजवान ट्रक चालक था और ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह कर्नाटक के हुबली क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान उसकी मौत हो गई। रिजवान अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मोहलाका निवासी साबिर खान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह हुबली पहुंच गए हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद उसे गांव लाकर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।