फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Dilshad Garden area family members allege murder

Delhi News: दिलशाद गार्डन इलाके में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 04 Jul 2022 05:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Jul 2022 05:55 AM IST
सार

शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में  सूरज कुमार (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  सूरज के परिवार ने आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Dilshad Garden area family members allege murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सूरज कुमार (22) के रूप में हुई है। सूरज के परिवार ने आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। 
विज्ञापन


मामले पर शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि सूरज के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसा लगता है कि उसकी करंट लगने से मौत हुई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों के आरोपों की भी जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सूरज अपने परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी की झुग्गियों में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर को सूरज किसी काम से दिलशाद गार्डन गया था। वहां रास्ते में बारिश होने लगी तो वह एन-ब्लॉक के पास एक मकान की आढ़ में छिप गया। वहां पानी की मोटर लगी थी। लोगों को लगा कि सूरज चोरी की इरादे से यहां मौजूद है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरज वहां शायद मोटर चोरी के इरादे से घुसा था, लेकिन चोरी के दौरान उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई। शाम करीब 5.30 बजे मामले की सूचना सीमापुरी थाना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिवार के आरोपों को गलत बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed