फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth accused of stabbing incident in Faridabad dies in police custody

Faridabad: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, चाकूबाजी की घटना में गया था पकड़ा; परिजन बोले- पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 08 Jul 2024 04:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jul 2024 04:16 PM IST
सार

मॉल ऑफ फरीदाबाद में तीन दिन पहले दो युवकों के बीच चाकूबाजी हुई थी। इस दौरान युवक घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया, जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। अब परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की जान गई है।
 

विज्ञापन
Youth accused of stabbing incident in Faridabad dies in police custody
परिजन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईटी-2 स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद में चाकूबाजी की घटना के आरोपी दलित युवक की सोमवार सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गई। सेक्टर-64 क्राइम ब्रांच की लॉकअप में रविवार शाम से युवक था। परिजन ने पुलिस पर थर्ड डिग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। जिला अस्पताल की मोर्चरी में युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। युवक के परिजन ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है।

विज्ञापन


एनआईटी-2 स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद में शुक्रवार रात आए दो दोस्तों के बीच चाकू चल गए थे। गांव गाजीपुर निवासी हरीश (34) और इसी के मकान में परिवार सहित रहने वाले अमित कोरी (27) पुत्र ग्यासी कोरी शुक्रवार शाम एनआईटी-2 मॉल में ऑल्टो कार से घूमने आए थे। एक घंटे तक मॉल में घूमने के बाद दोनों बेसमेंट वन में खड़ी कार से जाने के लिए आए। इस दौरान दोनों के बीच कुछ पैसों को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच ही चाकू चल गए। हमले में हरीश की गर्दन और हाथ पर चाकू से वार हुए। वहीं, अमित के पेट में चाकू लगा है। 
विज्ञापन


हमले में हरीश गंभीर रूप से घायल था, उसका निजी अस्पताल की आईसीयू में उपचार हो रहा है। हमले में कम घायल अमित को पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिरासत के दौरान सोमवार को अमित की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की थर्ड डिग्री से अमित की मौत हो गई। सोमवार सुबह अमित के शव को जिला अस्पताल परिसर की मोर्चरी में रखा गया है। हरीश के परिजन ने पुलिस पर मारपीट करने से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर में हरीश की जमीन पर किराये पर रहता है अमित का परिवार
मूलरूप से पलवल के रैदास गांव निवासी ग्यासी कोरी हरीश के परिजन की जमीन पर गाजीपुर में पिछले सात आठ वर्ष से रह रहे हैं। ग्यासी, अमित और सुमित अलग-अलग निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। 

छोटे भाई सुमित के सामने की पिटाई
पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के आरोपी अमित के भाई सुमित को भी उसके घर गाजीपुर गांव से उठा लिया था। सुमित ने परिजन को बताया कि उसके सामने ही क्राइम ब्रांच पुलिस अमित के कपड़े उतरवाकर पीट रही थी। चाकूबाजी में अमित के पेट में भी चाकू लगा था। पिटाई में उसके पेट में भी मारा जा रहा था। परिवार को सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना दी गई। अमित के पिता ग्यासी ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें भी क्राइम ब्रांच पुलिस उनकी पलवल के जाजरू गांव स्थित ससुराल से पूछताछ के लिए उठा लाई थी।


हिरासत में चार दिनों से अवैध रूप से ले रखा था 
हिरासत में 24 घंटे से अधिक समयत तक न रखने का प्रावधान है। इसके बावजूद पुलिस ने 5 जुलाई से उसे हिरासत में ले रखा था। इसके अलावा उसके भाई को भी हिरासत में ले रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed