फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   your blood donaton can save many lives

240 बार रक्तदान कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसे मिली प्रेरणा

Wed, 14 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 14 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
your blood donaton can save many lives
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : AmarUjala

आपके रक्तदान से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। इसी जज्बे के साथ शहर में कई ऐसे लोग हैं जो पिछले कई सालों से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। जिन्होंने रेकॉर्ड बना लिया है। आज पूरे भारत में इनको जाना जाता है।

विज्ञापन


240 बार रक्तदान करके बनाया भारत में रेकॉर्ड
सेक्टर - 23 में रहने वाले डॉ. एन के भाटिया ने 240 बार रक्तदान करके भारत में रेकॉर्ड बनाया है। मिशन जन जागृति के संस्थापक डॉक्टर भाटिया ने बताया कि 1972 से रक्तदान कर रहे हैं। उस दौरान वो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। डॉक्टर भाटिया ने बताया कि मेरे प्रोफेसर ने मुझे जबरदस्ती ब्लड देने के लिए भेजा था। उस दौरान मुझे बहुत डर लग रहा था।
विज्ञापन


उसके बाद जब मैंने ब्लड दे दिया और मरीज तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो मुझे बहुत खुशी मिली। पढ़ाई पूरी होने के बाद मेरी पहली पोस्टिंग एक गांव में हुई थी। उस दौरान दो लोगों ने ब्लड की कमी की वजह से मेरे सामने दम तोड़ दिया था। इस घटना ने मुझे बहुत परेशान किया था। उसी के बाद मैंने रक्तदान करना शुरू कर दिया। रक्तदान करने से मुझे बहुत खुशी मिलती है। अब मेरी उम्र 65 साल से अधिक हो चुकी है, इसलिए रक्तदान नहीं कर पाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 41 बार कर चुके हैं रक्तदान
सेक्टर - 12 में रहने वाले 47 वर्षीय पीयूष मोहन 23 वर्ष की उम्र से रक्तदान कर रहे हैं। अब तक 41 बार रक्तदान कर चुके हैं। पीयूष मोहन ने बताया कि अखबार में मैंने एक बार रिपोर्ट पढ़ी थी, जिसमें लिखा था कि रक्त की कमी की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। उसके बाद से ही मैंने रक्तदान करने का फैसला कर लिया। तब से लेकर अब तक मैं लगातार रक्तदान कर रहा हूं। मैंने अपना नंबर सभी को देख रखा है। अगर किसी को रक्त की जरूरत होती है तो वो मुझे तुरंत फोन करके बता देते हैं। ऐसा करने से मुझे खुशी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed