{"_id":"599c66f74f1c1b08598b46bf","slug":"youngman-suicide-by-jumping-infront-of-metro-train","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर 18 निवासी होजरी कारोबारी देंवेंद्र आहूजा (37) ने मंगलवार को ओल्ड मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, वह कारोबार बर्बाद होने की वजह से अवसादग्रस्त था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के मामा राजेंद्र झाम ने बताया कि देवेंद्र का लुधियाना में होजरी का बड़ा कारोबार था। करीब पंद्रह साल पहले कारोबार चौपट हो गया तो परिवार के साथ लुधियाना छोड़कर सेक्टर 18 में आकर बस गया था। यहां उसने कई कारोबार किए लेकिन हर एक में नुकसान उठाना पड़ा। नुकसान और कर्ज के बोझ से देवेंद्र अवसादग्रस्त हो गया और नशा करने लगा।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालात में बहुत सुधार नहीं आया। इस पर उसे चंडीगढ़ में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। रक्षाबंधन पर छुट्टी मिलने पर घर आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पत्नी गीता से तीस रुपये मांगकर काम ढूंढने की बात कह घर से निकला था।
विज्ञापन
देवेंद्र करीब साढ़े ग्यारह बजे ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पहुंचा। वहां प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद एक यात्री से प्रार्थना कर फोन लिया और पत्नी से बात की। फोन वापस कर वह प्लेटफार्म पर टहल रहा था। 10.50 बजे अजरौंदा की ओर से मेट्रो ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची, देवेंद्र उसके सामने कूद गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फोन वाले युवक ने देवेंद्र के कॉल किए हुए नंबर पर फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। एसएचओ सेंट्रल इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।