{"_id":"5d8ea9c08ebc3e01767f52b6","slug":"younger-brother-murdered-for-refusing-to-abuse-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को गाली देने से मना करने पर छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को गाली देने से मना करने पर छोटे भाई की हत्या
Sat, 28 Sep 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
आनंद तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात घरेलू कलह के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में घर आकर मां से गाली-गलौच कर रहा था, जिसका छोटे भाई ने विरोध किया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आनंद तिवारी (22) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान अमित तिवारी (25) के रूप में हुई। मूलरूप से आंबेडकर नगर (यूपी) के तिकमलपुर गांव निवासी आनंद तिवारी अपनी मां शांति देवी और बड़े भाई अमित तिवारी के साथ बसईदारापुर में रहता था। आनंद गुटखा बनाने वाली कंपनी में काम करता था, जबकि अमित बेरोजगार और नशे का आदी है। इसी बात को लेकर अक्सर उसका मां के साथ झगड़ा होता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात आनंद काम से वापस आया। उसने अमित को मां के साथ गाली-गलौच करते हुए पाया। आनंद ने इसका विरोध किया। अमित आनंद से झगड़ा करने लगा और इस दौरान वह चाकू से आनंद का गला रेतकर फरार हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शुरूआती जांच में पता चला है कि अमित ने जिस चाकू से वारदात को अंजाम दिया है वह घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू नहीं था। चाकू काफी बड़ा था। आशंका है कि आरोपी ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है।