{"_id":"5d3b3edf8ebc3e6ca06b6d83","slug":"young-woman-murder-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवती को मार डाला, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवती को मार डाला, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा
Sat, 27 Jul 2019 06:10 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन इलाके में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती और आरोपी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुनासिर (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि भोगल इलाके में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती जख्मी हालत में पड़ी थी। उसके पेट, पीठ और गर्दन पर चाकू के कई निशान थे। आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान सराय काले खां निवासी कीर्ति के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कीर्ति भोगल में घरों में साफ सफाई का काम करती थी। वह अपने भाई के साथ सराय काले खां इलाके में रहती थी। उसका भाई पेशे से ऑटो चालक है। वहीं आरोपी मुनासिर उसके पड़ोस में दो अविवाहित बहनों के साथ रहता है। वह पहले सफदरजंग अस्पताल में स्वीपर का काम करता था। लेकिन फिलहाल बेरोजगार है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मुनासिर कीर्ति से एकतरफा प्यार करता था। वह अक्सर उससे मिलने की कोशिश करता था। लेकिन कीर्ति उसे मना करती थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने शुक्रवार रात उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन