फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman injured during Parliament march discharged from hospital; health has improved.

Delhi NCR News: संसद मार्च में घायल युवती अस्पताल से डिस्चार्ज, स्वास्थ्य में हुआ सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। सीजेपी के 20 जुलाई को आयोजित संसद मार्च के दौरान गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवती को इलाज के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। युवती पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल अवस्था में लाए जाने पर युवती को पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने से उसे आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब एक सप्ताह तक गहन इलाज के बाद उसकी तबीयत में लगातार सुधार हुआ, जिसके बाद उसे नर्सिंग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल के बयान में बताया गया कि इलाज के दसवें दिन युवती पूरी तरह होश में है और सामान्य रूप से बातचीत कर रही है। वह सामान्य भोजन कर रही है, बिना किसी सहारे के चल-फिर सकती है और अपने रोजमर्रा के काम भी खुद कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत अब स्थिर है और स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होने के कारण उसे जरूरी दवाइयों, चिकित्सकीय सलाह और फॉलो-अप के निर्देशों के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article