फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman and a young man were found dead in a rented house in Amar Colony

कमरे में मिले युवक-युवती के शव: बिस्तर पर पड़ा था लड़की का शव, रस्सी से लटका था लड़का; सुसाइड नोट खोलेगा राज

Mon, 20 Jul 2026 09:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 20 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

ईस्ट ऑफ कैलाश में सोमवार को किराए के मकान में एक युवक और युवती मृत मिले। युवक फंदे से लटका था, युवती बिस्तर पर मृत पाई गई। पुलिस को एक नोट मिला है।

विज्ञापन
Young woman and a young man were found dead in a rented house in Amar Colony
कमरे में मिले युवक-युवती के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सोमवार को किराये के एक मकान में महाराष्ट्र की एक युवती और एक युवक मृत पाए गए हैं। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि उसमें क्या लिखा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स के शवगृह में रखवा दिए हैं और उनके परिजनों को सूचना दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार सुबह 9:08 बजे अमर कॉलोनी थाने को दी गई थी।

विज्ञापन

पुलिस की एक टीम ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर स्थित किराये के घर पर पहुंची। वहां युवती के किसी मित्र या पड़ोसी ने कमरे में रह रहे लोगों से बार-बार संपर्क करने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद दरवाजा पहले ही तोड़कर खोल दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे के अंदर महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती बिस्तर पर मृत मिली, जबकि महाराष्ट्र के ही रहने वाले 30 वर्षीय अनमोल कुंडा पाटिल का शव नायलॉन की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में हाथ से लिखा एक ‘नोट’ भी मिला और शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि कुंडा ने इसे लिखा था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शवगृह में भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और बरामद सामग्री की फोरेंसिक जांच के बाद ही चल पाएगा। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

युवती को किराए पर दिया था
मकान मालिक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने युवती को मकान किराए पर दिया था। वह नेहरू प्लेस में नौकरी करती थी। साथ रह रहे युवक के बारे में वह जानते नहीं हैं। उसके माता-पिता को दूसरे किराएदारों ने बताया कि कोई उसके घर के दरवाजे के ताले को तोड़ रहा है। जाकर देखा तो युवती को शव बैड़ पर पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed