फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was killed in a dispute over touching of a scooty in Geeta Colony Delhi

यश हत्याकांड: चाकू घोंपकर युवक की हत्या, मां बोली- दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करता था, उन्होंने मार डाला

Sat, 28 Jun 2025 09:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Jun 2025 09:54 PM IST
सार

दिल्ली के गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात स्कूटी टच होने से हुए विवाद में 20 वर्षीय यश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि परिजनों ने प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण बताया। परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन
young man was killed in a dispute over touching of a scooty in Geeta Colony Delhi
यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त यश (20) के रूप में हुई है। युवक की हत्या के बाद एरिया में तनाव का माहौल है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी पहचान मो. आमान (19) और लक्की (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम का दावा है कि यश की स्कूटी एक लड़के से टच हो गई, जिसके कारण विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने कमर में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि प्रेस प्रसंग की वजह से यश की हत्या की गई है। हत्या में दूसरे समुदाय के लड़के शामिल हैं, इसलिए इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल कई थानों की पुलिस के अलावा एरिया में रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है। गीता कॉलोनी थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

यश अपने पिता की फैक्टरी में काम करता था
पुलिस के मुताबिक, यश परिवार के साथ गली नंबर-7, रानी गार्डन गीता कॉलोनी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रमोद कुमार, मां राखी और एक बहन है। यश परिवर में इकलौता बेटा था। इसके पिता प्रमोद टीवी की ऑक्स केबल बनाने का काम करते हैं। यश अपने पिता की फैक्टरी में काम करता था।

चाचा के बेटे ने कॉल कर उसे मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था
शुक्रवार रात उसके चाचा के बेटे अमन ने कॉल कर उसे मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। यश भाई को लेने चला गया। इस बीच दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी यश की स्कूटी का मिरर रानी गार्डन में एक लड़के से टच हो गया। इस बीच विवाद होने लगा। अमन का आरोप है कि लड़के ने पिस्टल निकाल ली।

मोहम्मद आमान ने घोंपा चाकू
दूसरा लड़का भागकर लड़के बुलाने चला गया। इस दौरान यश ने स्कूटी वहां से भगा ली। आरोपियों ने उसका पीछा किया। बाद में पुश्ते रोड पर पहुंचकर यश गिर गया। मोहम्मद आमान नामक लड़के ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। सभी आरोपी फरार हो गए। अमन भाई को लक्ष्मी ग्रोवर अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
दूसरे समुदाय के लोगों को यश की हत्या की बात पता चलते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ आरोपियों के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर ताला लगातार भाग चुके थे। हालात को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई रंजिश की वजह से हुई हत्या 
यश के परिजनों का इकलौते बेटे की हत्या के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन रोडरेज में यश की हत्या को मानने के लिए कतई तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से यश की हत्या की गई है। उसकी हत्या में तीन नहीं छह से सात लड़के शामिल हैं। यश की मां राखी ने बताया कि उनका बेटा रानी गार्डन की एक लड़की से प्यार करता था। लड़की दूसरे समुदाय की थी। इस बात का जब उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने यश को जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं लड़की के परिजन एक माह पहले यश के पिता प्रमोद को फैक्टरी में जान से मारने की धमकी देकर गए थे।

परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की
यश की चाची अंजलि का कहना था कि भला कोई रोडरेज में किसी की पीछा कर हत्या कर सकता है। दरअसल आरोपी यश को मारने का बहाना ढूंढ रहे थे। शुक्रवार रात को आरोपियों ने जान बूझकर बहाने से यश से झगड़ा किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने यश की कनपटी पर पिस्टल भी तानी थी। यश की मां राखी ने मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। इसके अलावा आरोपियों से सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। परिवार पुलिस की कार्रवाई से भी संतुष्ट नहीं दिखा। परिजनों ने मांग की है कि इस पूरी साजिश में जो-जो लोग शामिल हैं, उनको भी गिरफ्तार किया जाए।

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा अध्यक्ष पहुंचे यश के घर
यश की मौत के बाद पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और स्थानीय विधायक अनिल गोयल परिवार को सांत्वना देने उसके घर पहुंचे। इन्होंने दिल्ली पुलिस से आग्रह किया कि मामले की जांच में तेजी लाई जाए और हत्या की असली वजहों का पता लगाया जाए। 

हर्ष मल्होत्रा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दिल्ली पुलिस इस मामले की पूरी गहनता से जांच करेगी और एक मजबूत एवं पुख्ता केस तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली सरकार की ओर से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सर्वोत्तम विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। दिल्ली भाजपा परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए परिवार स्थानीय विधायक अनिल गोयल से संपर्क कर सकता है।

तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गीता कॉलोनी में रोडरेज के दौरान यश की हत्या हुई। हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ कर मामले की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed