फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man was killed by stabbing him with a knife

Delhi: चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से तुषार पर किए 14 वार

Sat, 11 Mar 2023 06:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

त्रिलोकपुरी 10 ब्लॉक में ये वारदात हुई है। हमलावरों ने तुषार को 14 चाकू मारे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Young man was killed by stabbing him with a knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में महज 10 घंटे में दूसरी हत्या कर दी गई। त्रिलोकपुरी के 10 ब्लॉक में चार-पांच लड़कों ने तुषार (21) पर चाकू के 14 वारकर हत्या कर दी। हमले के समय मौके पर भीड़ तमाशबीन बनी रही, किसी ने भी तुषार को बचाने का साहस नहीं जुटाया।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी भाग गए। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। तीन टीमें बनाकर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तुषार परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 10 ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता सुनील कुमार के अलावा दो बड़े भाई सुमित और आशु के अलावा नाना मदन लाल और नानी काशी देवी है। बचपन में तुषार की मां की मौत हो गई थी। तब से तीनों भाइयों को नाना-नानी ने ही पाला था। पिता छोटा मोटा काम करते हैं जबकि तुषार और उसके भाई शादियों में फोटोग्राफी करते थे। शनिवार को सभी अपने-अपने काम पर थे। काम नहीं होने की वजह से तुषार घर पर था। शाम करीब चार बजे वह नानी से चाय बनाने की बात कर घर से निकला और कुछ देर में आने के लिए कह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से चंद कदमों की दूरी पर चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कमर, पेट, गर्दन समेत शरीर के बाकी हिस्सों में करीब 14 चाकू मारे। इस दौरान मोहल्ले वालों की भीड़ मौजूद रही। किसी ने उसे अस्पताल भी ले जाने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed