{"_id":"640c7b0f2a5ae685470bcd33","slug":"young-man-was-killed-by-stabbing-him-with-a-knife-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से तुषार पर किए 14 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से तुषार पर किए 14 वार
Sat, 11 Mar 2023 06:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:29 PM IST
सार
त्रिलोकपुरी 10 ब्लॉक में ये वारदात हुई है। हमलावरों ने तुषार को 14 चाकू मारे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में महज 10 घंटे में दूसरी हत्या कर दी गई। त्रिलोकपुरी के 10 ब्लॉक में चार-पांच लड़कों ने तुषार (21) पर चाकू के 14 वारकर हत्या कर दी। हमले के समय मौके पर भीड़ तमाशबीन बनी रही, किसी ने भी तुषार को बचाने का साहस नहीं जुटाया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी भाग गए। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। तीन टीमें बनाकर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तुषार परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 10 ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता सुनील कुमार के अलावा दो बड़े भाई सुमित और आशु के अलावा नाना मदन लाल और नानी काशी देवी है। बचपन में तुषार की मां की मौत हो गई थी। तब से तीनों भाइयों को नाना-नानी ने ही पाला था। पिता छोटा मोटा काम करते हैं जबकि तुषार और उसके भाई शादियों में फोटोग्राफी करते थे। शनिवार को सभी अपने-अपने काम पर थे। काम नहीं होने की वजह से तुषार घर पर था। शाम करीब चार बजे वह नानी से चाय बनाने की बात कर घर से निकला और कुछ देर में आने के लिए कह गया।
विज्ञापन
घर से चंद कदमों की दूरी पर चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कमर, पेट, गर्दन समेत शरीर के बाकी हिस्सों में करीब 14 चाकू मारे। इस दौरान मोहल्ले वालों की भीड़ मौजूद रही। किसी ने उसे अस्पताल भी ले जाने की जहमत नहीं उठाई।