फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man suicide in Delhi police station

शिकायत न सुनने पर पुलिस के सामने सुसाइड

Tue, 12 Aug 2014 04:33 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 04:33 AM IST
विज्ञापन
Young man suicide in Delhi police station

दिल्ली के उत्तम नगर थाने की छत से रविवार रात एक युवक ने छलांग लगा दी। उसे जख्मी हालत में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। बताया गया कि चार दिन पहले उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, इस मामले में कार्रवाई नहीं होने की वजह से वह थाने पहुंचा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजू कुमार (30) अपनी पत्नी और छह साल की बेटी के साथ कृष्णा कालोनी उत्तम नगर में रहता था। इसी मकान में उसकी मां शांति देवी और उसके बड़े भाई मुकेश कुमार का परिवार भी रहता है। रविवार रात उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके गई थी।
विज्ञापन


शांति देवी के मुताबिक रात में साढ़े दस बजे गली में किसी ने आवाज लगाई। उसके बाद राजू यह कहकर चला गया कि उसे कोई बुला रहा है। उसके बाद करीब दो बजे रात में उत्तम नगर थाने की पुलिस ने बताया कि राजू ने थाने की छत से छलांग लगा दी है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आत्महत्या नहीं ये हत्या है'

Young man suicide in Delhi police station

शांति देवी ने आरोप लगाया कि राजू ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसने एक मीट विक्रेता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह का कहना है कि चार दिन पूर्व राजू का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था।

राजू की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। रविवार रात में वह अपने मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचा था। उस समय थाने में कई शिकायतकर्ता थे।

इसी दौरान राजू अचानक छत पर चला गया और वहां से छलांग लगा दी। घटना के समय वह नशे में था। दूसरी ओर मुकेश कुमार ने बताया कि राजू पर किसी ऊपरी हवा का प्रकोप था। तबीयत खराब होने पर उसका झाड़ फूंक करवा देता था। वह मानसिक रूप से कमजोर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed