फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man strangled to death for protesting against robbery

Delhi: लूट का विरोध करने पर युवक का गला रेतकर फ्लाईओवर से नीचे फेंका, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 17 Sep 2024 02:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Sep 2024 02:15 AM IST
सार

मूलरूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाला मृतक अब्दुल कय्यूम अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क एरिया में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पिता शमशुल, एक भाई, पत्नी व तीन बच्चे हैं। कय्यूम सामान वाला ठेली रिक्शा चलाता था।

विज्ञापन
Young man strangled to death for protesting against robbery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर नाबालिग लड़कों ने एक युवक का गला रेतकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल लूटकर पीड़ित को शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के करीब 10 फीट ऊंचे लूप से नीचे फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अब्दुल कय्यूम (32) को जब प्रवेश चंद अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही देर बाद 15 और 17 साल के दो नाबालिगों को दबोच लिया। दोनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन


मूलरूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाला अब्दुल कय्यूम अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क एरिया में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पिता शमशुल, एक भाई, पत्नी व तीन बच्चे हैं। कय्यूम सामान वाला ठेली रिक्शा चलाता था। चचेरे भाई मुर्तजा ने बताया कि रात के समय कय्यूम रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के लूप से उतरकर नीचे शास्त्री पार्क आने लगा।
विज्ञापन


इस बीच नाबालिगों ने जबरन उसे रोक लिया। वह उससे मोबाइल लूटने लगे। विरोध करने पर पहले उसे पीटा गया। बाद में एक लड़के ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू के कई वार कर दिए। इसके बाद उसे लूप से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। बाद में उनको शास्त्री एरिया से ही दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed