फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man made a video and suicide in delhi Angry with his wife indifference

टूट गया एक और मर्द: पांच साल पहले लव मैरिज और अब पत्नी का दूसरे समुदाय के युवक से अफेयर, वीडियो बना दी जान

Fri, 18 Jul 2025 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jul 2025 10:09 AM IST
सार

दिल्ली में पत्नी की बेरुखी से नाराज युवक तीन वीडियो बनाकर फंदे से लटक गया। उसने दूसरे समुदाय के युवक से पत्नी की दोस्ती और कर्ज से परेशान होने की बात कही है। दिल्ली के निहाल विहार की यह घटना है। लाइव वीडियो बनाकर दिया युवक ने खुदकुशी की।

विज्ञापन
young man made a video and suicide in delhi Angry with his wife indifference
delhi suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पत्नी की बेरुखी से नाराज एक युवक ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास (31) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह विकास का शव दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले विकास ने तीन वीडियो में पत्नी से शादी से लेकर उसकी बेवफाई तक का जिक्र किया है। वीडियो में वह कर्जे से परेशान होने और पत्नी का किसी दूसरे समुदाय के युवक से अफेयर होने का भी जिक्र कर रहा है।
विज्ञापन


एक वीडियो में कहा कि सरकार से अनुरोध है कि मेरा बेटा मेरे घर रहना चाहिए, मेरी पत्नी के पास नहीं रहे। इनका माहौल बहुत खराब है। इन्होंने मुझे पहले भी थानों के चक्कर कटवाए हैं। मैं कर्जा उतार रहा हूं। मैं अपने बच्चे को मां-बाप और भाई-बहन को मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कह रहा है कि मैं अपने बेटे को पत्नी के पास नहीं भेजना चाहता। इनका मैटर बहुत अलग है। मेरे पास इतना पैसा नहीं है। उस लड़के के पास बहुत पैसा है। इनको पैसे की आदत पड़ गई है। मेरी आखिरी ख्वाहिश यही है कि मेरा बेटा मेरे परिवार को मिलना चाहिए। 

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे टीम को आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम गली नंबर-1 में पहुंची जहां दूसरी मंजिल पर विकास नामक युवक का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। 

 

दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था विकास
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास के परिवार में उसके पिता रविंदर, मां, दो भाई और एक बहन है। विकास ज्वालाहेड़ी इलाके में एक दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। करीब पांच साल पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। 

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
विकास को शराब पीने की लत है, इसके अलावा उसके ऊपर कुछ कर्जा है। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। करीब तीन साल पहले पत्नी विकास को छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लगी थी जिससे विकास काफी परेशान रहता था।
 

तीन वीडियो बनाए और फंदा लगाकर खुदकुशी की
बुधवार को उसने लाइव वीडियो बनाकर कर्जे, पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर आदि का जिक्र करते हुए तीन वीडियो बनाए और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed