फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man looted documents of girl at gunpoint in Palwal

सिरफिरे आशिक की करतूत: डॉक्यूमेंट लूटकर लड़की की शादी में डाला रोड़ा, बोला- किसी और की होने नहीं दूंगा

Tue, 02 Apr 2024 06:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Tue, 02 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

पलवल में एक युवक ने बंदूक दिखाकर युवती के डॉक्यूमेंट लूट लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
young man looted documents of girl at gunpoint in Palwal
युवती ने दर्ज कराया केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल में एक तरफाप्यार में युवक ने बंदूक दिखाकर युवती के प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज लूट लिए। आरोपी ने किसी और जगह शादी करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव भिडूकी निवासी दीपक उसे बंदूक दिखाकर डराता है। आरोपी ने हथियार के बल पर उसकी दसवीं कक्षा की मार्कशीट व आधार कार्ड लूट लिए। आरोपी ने धमकी दी है कि उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर नहीं होने देगा। युवती को उससे ही शादी करनी होगी। परिजनों ने शादी कहीं दूसरी जगह करने की कोशिश की तो परिवार को जान से खत्म कर देगा। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने धमकी दी है कि जिस लड़के से तेरी शादी होगी, उसे व उसके परिवार को भी खत्म कर देगा। इलाके के बदमाशों के साथ उसकी दोस्ती है। आरोप है कि पीड़ित के घर के दो फोन नंबर है, जिन पर आरोपी फोन करता है और यदि परिवार का कोई भी सदस्य फोन उठा लेता है तो उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी देता है। शिकायत में कहा गया है कि उसे न्याय दिलाया जाए और उसके लूटे हुए कागजातों को वापस दिलाया जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed