फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man killed sister and uncle on suspicion of illicit relationship in Bhajanpura

'मैंने चाचा और बहन को मार डाला': पिता ने भी वारदात में दिया साथ, पहले समझाया; फिर गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Wed, 17 Apr 2024 10:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 10:28 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंध की शक में एक युवती और उसके चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक बुलंदशहर का रहने वाला है। पिता और भाई ने समझाने के लिए घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Young man killed sister and uncle on suspicion of illicit relationship in Bhajanpura
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

भजनपुरा के नार्थ घोंडा इलाके में मंगलवार शाम अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन और चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवती और युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त दानिश (35) और शाइना (22) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान कुदुस (20) और उसके पिता मोहम्मद शाहिद (46) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद परिवार के साथ नॉर्थ घोंडा की राम गली नंबर पांच स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता थे। वह फल बेचने का काम करता है। शाहिद के आठ बच्चे हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे शाहिद के बेटे कुदुस ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दानिश की गला रेतकर हत्या की गई थी। शाइना के हाथ पैर चुन्नी से बंधे हुए थे और उसके भी गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मौके से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छानबीन में पता चला कि मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाला दानिश शाहिद का चचेरा भाई है। वह पहले शाहिद के दिल्ली स्थित घर में रहता था। दानिश भी फल बेचता था और अविवाहित था। शाहिद को शक था कि उसकी बेटी शाइना का अपने चाचा के साथ संबंध है। इस बात को लेकर शाहिद ने दानिश को घर से निकाल दिया था। वह गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध होने का शक था। मंगलवार को परिवार शाहिद को समझाने के लिए घर बुलाया। कुदुस और शाहिद दोनों को समझा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। पिता-पुत्र ने मिलकर फल काटने वाले बड़े चाकू से पहले दानिश की हत्या कर दी। उसके बाद शाइना की हत्या कर दी।

विज्ञापन

चिल्लाने पर कर दी बेटी की हत्या
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर आरोपियों ने दानिश को समझाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हो गई। पिता पुत्र दानिश की पिटाई करने लगे। इसी दौरान शाइना वहां आ गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। आरोपियों ने शाइना के हाथ पैर बांधकर कमरे के एक किनारे में डाल दिया। उसके बाद आरोपियों ने दानिश की फल काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह देखकर शाइना जोर जोर से चिल्लाने लगी। तभी आरोपी पिता-पुत्र ने उसकी भी बेरहमी से गला रेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed