{"_id":"5c2adec8bdec2256c455362f","slug":"young-man-dies-in-road-accident-at-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कार सीखते वक्त लगाया बैक गियर, कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कार सीखते वक्त लगाया बैक गियर, कुचलकर युवक की मौत
Tue, 01 Jan 2019 09:00 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के साहिबाबाद के इंदिरापुरम में ज्ञानखंड-एक में सोमवार सुबह कार सीखने के दौरान सुरक्षा गार्ड ने कार का पीछे का शीशा साफ कर रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त सुरक्षा गार्ड सीखने के लिए कार स्टार्ट कर रहा था और उसने बैक गियर डाल दिया।
इससे युवक दीवार और कार के बीच में कुचल गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई के अतरौली के राममदोहर गांव निवासी आशीष (23) मकनपुर गांव में भाई प्रकाश और भाभी के साथ रहता था।
वह ज्ञानखंड-एक स्थित प्लॉट नंबर 160 की बिल्डिंग के बेसमेंट में कपड़े प्रेस करता था। साथ ही आसपास के लोगों के कारों की सफाई भी करता था। सुबह करीब साढ़े दस बजे आशीष बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति की कार साफ कर रहा था।
विज्ञापन
वहां तैनात सुरक्षा गार्ड रमेश उसके पास आया और कार सीखने के लिए बोला। आशीष ने पहले कार साफ कर लेने की बात कही। इसके बाद सुरक्षा गार्ड रमेश कार में बैठ गया। आशीष कार के पीछे का शीशा साफ कर रहा था, तभी रमेश ने कार स्टार्ट कर दी।

रमेश ने कार का बैक गियर डाल दिया। इससे कार पीछे चली गई। कार और दीवार के बीच में आशीष कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया।
रमेश मध्य प्रदेश के दमोह जिले के फतेहपुर का रहने वाला है। वह पिछले दो साल से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। इंदिरापुरम एसएचओ नजीर अली खान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शिकायत की है। रिपोर्ट दर्ज कर रमेश को गिरफ्तार लिया गया है।
हादसे के बाद बिल्डिंग में पसरा मातम
हादसे के बाद बिल्डिंग के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने आशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।