{"_id":"2d4a3745f5c7d0d93b5b271aa099d7d7","slug":"young-man-died-on-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Jul 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-122 स्थित हिंडन पुश्ते पर बृहस्पतिवार शाम कैंटर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में चालक कैंटर छोड़ फरार हो गया है। जबकि, बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। बाइक चला रहा युवक हेल्मेट पहने था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें: मेट्रो स्टेशन के पास मिले संदिग्ध व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजय नगर निवासी 24 वर्षीय अन्नू पुत्र गिरिराज इन दिनों नौकरी की तलाश में था। बृहस्पतिवार शाम वह अपने मित्र उमेश के साथ गाजियाबाद से होते हुए साढ़े चार बजे हिंडन पुश्ते के किनारे से सिटी सेंटर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
बाइक उमेश चला रहा था। जबकि, अन्नू बाइक में पीछे बैठा हुआ था। सेक्टर-122 के पास एक कैंटर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अन्नू को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाद कैंटर चालक फरार हो गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी है।
दिल्ली जैसी सख्ती जरूरी
नोएडा में बाइक चलाने वाले को हेल्मेट पहनना जरूरी है। जबकि पीछे बैठने वाले के लिए जरूरी नहीं है। वहीं, दिल्ली में दोनों को हेल्मेट पहनना जरूरी है। नोएडा में भी इसी तरह की सख्ती जरूरी है। पुलिस मानती है कि हेल्मेट पहनने से कई बार जान बच जाती है। अगर पीछे बैठा अन्नू भी हेल्मेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।