{"_id":"5d7e4f1a8ebc3e01723263f8","slug":"young-man-cut-neck-in-front-of-girlfriend-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर गर्लफ्रेंड के सामने रेता युवक का गला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर गर्लफ्रेंड के सामने रेता युवक का गला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Sep 2019 08:18 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 15 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
युवक का गला रेता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में मामूली झगड़े के बाद बदमाश ने एक युवक का उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही गला रेत दिया। युवक लहूलुहान हुआ तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मेहफूज (22) की गर्लफ्रेंड उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां से उसे हेडगेवार अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर युवक को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी शकील उर्फ मेंटल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मेहफूज परिवार के साथ गली नंबर-18 जीतार नगर में रहता है और साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाता है। गुरुवार रात करीब 10.30 बजे वह अपनी प्रेमिका के साथ शकील के पास गया। वहां किसी बात पर शकील और मेहफूज की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मेहफूज जाने लगा तो पीछे से आए शकील ने चाकू से उसका गला रेत दिया। लोगों की मदद लेकर युवती घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी शकील की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन