फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man attacked and injured his sister lover with a knife in Malviya Nagar In Delhi

भाई बना कसाई: बॉयफ्रेंड के साथ पार्क में बैठी थी बहन, गुस्से में आशिक के शरीर के कई अंग पर किए चाकू से वार

Mon, 23 Oct 2023 05:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक युवक को गंभीर हालत में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। सीने, कंधे, हाथ और कूल्हे पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं युवती के भाई की तलाश जारी है।

विज्ञापन
young man attacked and injured his sister lover with a knife in Malviya Nagar  In Delhi
दिल्ली में प्रेमी पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में बैठा था। इस बीच युवती का भाई अपने अफगानी दोस्त के साथ पार्क में पहुंच गया। बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देखकर भाई भड़क गया। सवाल जवाब के दौरान युवक ने दोस्त के साथ मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


शरीर के हर अंग पर किया वार
सीने, हाथ, कंधे और कूल्हे पर चाकू के कई वारकर आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में फैज अली (20) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान लेकर हत्या को प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी के अफगानी दोस्त हारून को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

लूटपाट की भी आशंका
मामले के मुख्य आरोपी कैफी मलिक की तलाश की जा रही है। मालवीय नगर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। पुलिस युवती के बयान भी ले रही है। हालांकि फैज के परिजनों ने उसके साथ लूटपाट के भी आरोप लगाए हैं, पुलिस इससे इंकार कर रही है।

ऐसे हुआ झगड़ा
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित फैज परिवार के साथ खिडकी एक्सटेंशन, मालवीय नगर इलाके में रहता है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह पास के एक पार्क में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान गर्लफ्रेंड का भाई कैफी मलिक अपने दोस्त हारून के साथ वहां पहुंच गया। उसने फैज से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। आरोपी ने उससे पूछा कि वह उसकी बहन के साथ क्या कर रहा है। 

विज्ञापन

घायल पीड़िता को अस्पताल में किया भर्ती
इसके बाद आरोपी ने फैज से उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से मना करने पर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर फैज पर हमला कर दिया। बाद में वह उसे देखने की बात कर फरार हो गए। फैज अली को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी के दोस्त हारून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर कैफी मलिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed