फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man asked Delhi Police for help in getting a girlfriend police's funny answer goes viral

'सिंगल हूं, मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे': शख्स ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद, मिला ऐसा मजेदार जवाब कि हुआ वायरल

Sat, 01 Jun 2024 02:56 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली पुलिस से गर्लफ्रेंड बनवाने के लिए मदद मांगी। दिल्ली पुलिस ने इसके जवाब में कुछ ऐसा लिख दिया जो जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस का जवाब लोगों को यह खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Young man asked Delhi Police for help in getting a girlfriend police's funny answer goes viral
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती है। दिल्ली पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का काम करती रहती है। इस बार दिल्ली पुलिस का 'नो टोबैको डे' पर एक जागरुकता वाला पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट पर एक शख्स ने ऐसा कमेंट कर दिया जिसने लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली पुलिस के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने दिल्ली पुलिस से गर्लफ्रेंड की डिमांड कर दी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट किया था। लोगों को तम्बाकु से दूरी बनाने के लिए और उन्हें जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह पोस्ट डाला था। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शिवम भारद्वाज नाम के शख्स ने लिखा- 'मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे? मैं अभी सिग्नल हूं दिल्ली पुलिस। यह सही नहीं है, आपको मेरी गर्लफ्रेंड खोजने में मदद करनी होगी।'
विज्ञापन


इसमें मजेदार बात यह हुई कि शख्स ने सिंगल की जगह सिग्नल लिख दिया। अब इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने लिखा- 'सर हम गर्लफ्रेंड ढूंढने में आपकी मदद जरूर करेंगे (केवल तभी जब वह कभी लापता हो जाए)। सुझाव: यदि आप 'सिग्नल' हैं, तो हम आशा करते हैं कि आप हरे रंग के रहें, लाल रंग के नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का यह जवाब जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को यह खूब पसंद आ रहा है। लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस के एक्स पर 1 मिलियन और इंस्टाग्राम पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्सर पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed