फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man and minor girl dead body found on railway track in dadri

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक और नाबालिग छात्रा के शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 28 Mar 2019 03:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
young man and minor girl dead body found on railway track in dadri
इसी जगह पर मिले थे दोनों के शव - फोटो : अमर उजाला
दादरी के मायचा की मढ़ैया के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह सातवीं की छात्रा और 12वीं के छात्र के शव मिले। दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे। छात्रा एथलीट थी और छात्र आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या करके शव फेंकने की आशंका जताई है, लेकिन मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दादरी पुलिस को बुधवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि अजायबपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मायचा की मढ़ैया के पास एक लड़का व लड़की के शव पड़े हैं। पुलिस ने दोनों शवों की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान लुहारली गांव निवासी अंकित (18) और लड़की की पहचान एक गांव निवासी नाबालिग के रूप में हुई। अंकित लुहारली गांव के स्कूल 12वीं और छात्रा समाधिपुर के स्कूल में सातवीं में पढ़ती थी। युवक के परिजनों ने एक शख्स पर हत्या की आशंका जताई है। 

परिजनों का कहना है कि हत्या करके शव फेंके गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल, उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। 

दोनों की दौड़ लगाते समय हुई जान-पहचान
पुलिस के अनुसार, अंकित आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना दौड़ लगाने जाता था। छात्रा एथलीट थी और दौड़ में उसने मंडल स्तर पर मेडल हासिल किए थे। वह भी दौड़ लगाती थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। मंगलवार शाम को भी दोनों दौड़ लगाने निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। 

लड़की के परिजनों ने दी थी पुलिस को सूचना
मंगलवार शाम छात्रा के समय से घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस अंकित को तलाशने उसके घर पहुंची थी। अंकित का एक दोस्त भी कुछ समय के लिए लापता हुआ था। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्रा के परिजन या पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। शव देखने के बाद ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है।

पंजाब से रवाना हुए युवक के पिता

अंकित के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटों व एक बेटी में सबसे बड़ा अंकित था। उनका परिवार लुहारली गांव में ही रहता है। अंकित की संदिग्ध हालात में मौत की खबर सुनकर अंकित के पिता पंजाब से रवाना हो गए हैं।

दोनों के परिजनों ने मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का लग रहा है। 
-नीरज मलिक, दादरी कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed