फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man accused his neighbor of taking away his wife and daughter in Greater Noida

रातोंरात पत्नी और बेटी हुई गायब: 22 अक्तूबर की रात पांच लोग साथ सोए... सुबह तीन ही मिले; पति ने जताया ये शक

Mon, 28 Oct 2024 09:45 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

पीड़ित पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Young man accused his neighbor of taking away his wife and daughter in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पीड़ित का कहना है कि आशंका है कि पत्नी और बेटी को एक युवक भगाकर ले गया है, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

मुरादाबाद के एक व्यक्ति का कहना है कि वह राइस गोल्ड चौकी के समीप झुग्गियों में रहकर एक कंपनी में काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। 22 अक्तूबर की रात वह घर पर सो रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उठकर देखा तो पत्नी व चार साल की बच्ची गायब थी। जबकि उनका नौ व छह वर्षीय बेटा पास में सो रहे थे। काफी तलाश करने पर भी पत्नी का कहीं कोई पता नहीं चला। पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी गायब है। 

विज्ञापन

वह शाहजहांपुर का रहने वाला है। युवक का फोन भी बंद है। आशंका है कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed