फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You said on the coarseness of religious books have proved positive charges prepared to crucifixion '

बेअदबी मामले पर बोले आप विधायक आरोप साबित हुए तो सूली पर चढ़ने को तैयार

Mon, 04 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
You said on the coarseness of religious books have proved positive charges prepared to crucifixion '
आप एमएलए नरेश यादव

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में विधायक नरेश यादव के खिलाफ दर्ज मामले को राज्य सरकार की साजिश करार दिया है। पार्टी का कहना है कि नरेश यादव का मालेरकोटला में धार्मिक पुस्तक की बेअदबी से कोई वास्ता नहीं है। 

विज्ञापन


आप की लोकप्रियता से सत्ताधारी गठबंधन हिल गया है और इसी वजह से सरकार इस तरह के मामले गढ़ रहा है। पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पूरा मामला बादल सरकार ने गढ़ा है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में गंदी राजनीति शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार हमारे विधायकों को फंसाने की साजिश रच रही है। वे पंजाब में आप की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। बादल सरकार और भाजपा के खेल का जवाब जनता देगी। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में सोमवार को पंजाब के डीजीपी से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने कहा पंजाब में बौखला गई है भाजपा

You said on the coarseness of religious books have proved positive charges prepared to crucifixion '
आशुतोष

बकौल नरेश यादव, सैकड़ों लोगों से रोजाना मुलाकात होती है। न तो मैं आरोपी को जानता हूं और न ही मैंने उससे फोन पर बात की थी। यह एक राजनीतिक साजिश है और यदि आरोप सही साबित हुए तो मैं सूली पर चढ़ने को तैयार हूं।

उन्होंने सवाल किया कि जब पूरे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाईयों का समर्थन मिल रहा है और पंजाब में पार्टी बढ़त बनाए हुए है तो वह ऐसा क्यों करेंगे? पूरा देश जानता है कि सिर्फ एक पार्टी ऐसा करती है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को पंजाब रवाना हुए।

उससे पहले ही पंजाब पुलिस ने मालेरकोटला में एक धार्मिक पुस्तक की बेअदबी के मामले में आप के विधायक पर मुकदमा दर्ज किया है।  इस मामले में पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट को दिखाता है कि क्योंकि आप पंजाब के चुनाव में उसका सूपड़ा साफ करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed