फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You made serious allegations but no one filed a complaint says delhi police

विधायक खरीद-फरोख्त मामला: किसी कथित पीड़ित आप विधायक ने नहीं दी शिकायत, दूसरा नोटिस हो सकता है जारी

Mon, 05 Feb 2024 08:34 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 08:34 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की टीम ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब मांगा है। सीएम केजरीवाल और आतिशी को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अभी आरोपों पर ही जांच कर रही है।

विज्ञापन
You made serious allegations but no one filed a complaint says delhi police
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप तो लगा दिए, मगर आप के किसी कथित पीड़ित विधायक ने दिल्ली पुलिस समेत किसी भी सुरक्षा एजेंसी को रविवार शाम तक शिकायत नहीं दी है। आप के जिस तरह के आरोप हैं, उनके तहत भ्रष्टाचार निरोधक कानून(पीओसी) के तहत मामला दर्ज होता है। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोप में एक समय सीमा में ही मामला दर्ज हो सकता है। समय सीमा निकलने के बाद मामला दर्ज नहीं हो सकता है। ऐसे में पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ही नोटिस इसलिए देना चाहती थी कि आप अपने आरोपों को लेकर जल्दी से शिकायत दे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अभी आरोपों पर ही जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस केजरीवाल को इसलिए भी नोटिस देना चाहती थी कि ताकि उन्हें पूरे केस की जानकारी दे दी जाए। अगर आप की तरफ से शिकायत या फिर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जवाब आता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अगर शिकायत नहीं आई तो जांच खत्म कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अरविंद केजरीवाल व वित्त मंत्री आतिशी को देने के लिए नोटिस दो फरवरी को ही तैयार कर लिए थे और पांच फरवरी की समय सीमा तय कर दी थी। मगर, अरविंद केजरीवाल व आतिशी ने समय से नोटिस नहीं लिए। अब इन लोगों को सोमवार तक जवाब देना है।

जवाब नहीं मिला तो पुलिस दूसरा नोटिस देगी
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने जवाब नहीं दिया तो पुलिस दोनों ही नेताओं को दूसरा नोटिस देगी। दूसरा नोटिस मंगलवार को दिया जाएगा। पहले नोटिस के अनुसार मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को पांच फरवरी यानि मंगलवार तक जवाब देना है। 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह ही शिक्षा मंत्री आतिशी को नोटिस देना चाहती थी। पुलिस की टीम सुबह 10 बजे आतिशी के घर पर पहुंच गई थी। इसी बीच आतिशी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने चली गईं थीं। ये बात जब दिल्ली पुलिस की टीम को पता लगा कि वह करीब ढ़ाई बजे वापस लौट आई। पुलिस टीम ने आतिशी का उनके आवास पर साढ़े चार घंटे इंतजार किया था।

भाजपा पर यह लगाए थे आरोप
पहला आरोप- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स कर भाजपा पर आरोप लगाए थे कि उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ में खरीदने की कोशिश की गई। आरोपों के बाद न तो मुख्यमंत्री, न ही आप और न ही किसी विधायक ने शिकायत दी है।

दूसरा आरोप- शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे, लेकिन शिकायत अभी तक नहीं दी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed