फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yoga teacher arrest from Uttarakhand says PM and President yoga instructer and thugs foreigners

पीएम मोदी व राष्ट्रपति का योग टीचर बन विदेशी नागरिकों से करता था ठगी, उत्तराखंड में बनाया बड़ा आश्रम

Mon, 17 Dec 2018 04:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Dec 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga teacher arrest from Uttarakhand says PM and President yoga instructer and thugs foreigners
पीएम का फर्जी योग टीचर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बनकर विदेशियों के साथ ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी सोशल मीडिया समेत सभी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था।

विज्ञापन


आरोपी ने रूसी की महिला टीचर से पांच लाख रुपये ठग लिए थे। रूसी महिला ने फेसबुक पर इसकी शिकायत की थी। राष्ट्रपति भवन की ओर से नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले की साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने आरोपी योगा टीचर को रविवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उत्तराखंड में योगा का बड़ा आश्रम बना रखा था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी मानते हैं कि इससे विदेश में देश की छवि खराब हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर रामनाथ कोविंद व नरेंद्र मोदी के साथ फोटो लगा रखी है

Yoga teacher arrest from Uttarakhand says PM and President yoga instructer and thugs foreigners
पीएम का फर्जी योग टीचर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति के ओएसडी (कम्यूनिकेशन) अंकित जैन ने 13 दिसंबर को साउथ एवेन्यू थाने में शिकायत दी। इसमें कहा कि अभिषेक(30) नाम का युवक खुद को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता है। अभिषेक पिथेलोखर, उत्तराखंड का रहने वाला है।  उसने फेसबुक पर रामनाथ कोविंद व नरेंद्र मोदी के साथ फोटो लगा रखी है।

वह तपोवन, ऋषिकेश उत्तराखंड में ऋषिधाम डिविंड योगा एंड मेडिटेशन नाम से आश्रम चलाता है और विदेशियों को योगा सीखाता है। वह फेसबुक के जरिए रसिया की योगा टीचर ततियाना मोरेल के संपर्क में आया।

ततियाना मोरेल थाईलैंड में योगा टीचर है। अभिषेक ने खुद को भारत के राष्ट्रपति व अन्य वीआईपी का योगा टीचर बताया और उसे भारत आने को कहा। योगा कक्षाओं के चलते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए।

उसने अपने सिर के लंबे बाल भी कटवा लिए थे

Yoga teacher arrest from Uttarakhand says PM and President yoga instructer and thugs foreigners
पीएम के फर्जी योग टीचर का देहरादून वाला आश्रम - फोटो : अमर उजाला

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अभिषेक ने आश्रम में निवेश करने के नाम पर ततियाना से पांच लाख रुपये ठग लिए। ततियाना ने इसकी शिकायत फेसबुक पर की। राष्ट्रपति भवन की ओर से फेसबुक से शिकायत लेकर साथ एवेन्यू थाने में की।

जालसाजी का मामला दर्जकर साउथ एवेन्यू थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की देखरेख में एसआई नवीन दहिया की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने आरोपी अभिषेक को रविवार को उत्तराखंड स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने आश्रम से भागने की कोशिश की थी। उसने अपने सिर के लंबे बाल भी कटवा लिए थे। पुलिस ने आरोपी का आई फोन व लैपटॉप जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed