{"_id":"3205da42ae4f51c6e39ea7866a3e8249","slug":"yoga-balances-the-body-and-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शरीर व दिमाग को संतुलित रखता है योग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शरीर व दिमाग को संतुलित रखता है योग'
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों में योग एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति डॉ. दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में योग, मेडिटेशन एवं एरोबिक्स क्लब की शुरूआत की।
विज्ञापन
करियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों और कर्मचारियों की फिटनेस को मद्देनजर हुए इस क्लब को शुरू किया गया है।
क्लब को एक सराहनीय पहल बताते हुए कुलपति ने कहा कि योग शरीर और दिमाग को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का एक अच्छा माध्यम है।
विश्वविद्यालय में ऐसे क्लब की स्थापना से विद्यार्थियों के साथ-साथ फैकल्टी का शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ बेहतर होगा।
इस अवसर पर फेकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. संदीप ग्रोवर, कुल सचिव डॉ. तिलक राज, करियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अरविंद गुप्ता, चीफ हॉस्टल वार्डन डॉ. लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन