फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for two days of rain in Delhi May temperature 2.5 degrees below normal

दिल्ली में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट: सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा मई का पारा, उमस ने किया लोगों को परेशान

Tue, 27 May 2025 10:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 27 May 2025 10:38 PM IST
सार

आमतौर पर मई का महीना दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म रहता है और औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार अब तक मई का औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस है। 

विज्ञापन
Yellow alert for two days of rain in Delhi May temperature 2.5 degrees below normal
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मई महीने में आंधी और बारिश के चलते लोगों को तपिश का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार इस बार मई का पारा सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम है। बचे हुए दिनों में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। यही नहीं, इस बार जनवरी से अप्रैल तक तापमान सामान्य से अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के नहीं आने से इस दौरान बारिश नहीं हुई। इस कारण लोगों को ज्यादा गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। अप्रैल में ही तीन दिन ऐसे रहे जब राजधानी लू की चपेट में आई।

विज्ञापन

दो दिन का यलो अलर्ट
आमतौर पर मई का महीना दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म रहता है और औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार अब तक मई का औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस है। साल 2024 में मई का औसत अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। बारिश के चलते मौसम में नमी की मात्रा बनी हुई है। इसके अलावा बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 29-30 मई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमस वाली गर्मी से लोग दिखे हलकान
मंगलवार को दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग उमस वाली गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 46 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 36.9, लोधी रोड में 36.6 और रिज में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.0, लोधी रोड में 24.4 और पालम में 25.4 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed