फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for three days of rain in Delhi monsoon may arrive in 48 hours

ठंडे पड़ेंगे गर्मी के तेवर: दिल्ली में तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट, 48 घंटे में पहुंच सकती है मानसून एक्सप्रेस

Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Yellow alert for three days of rain in Delhi monsoon may arrive in 48 hours
दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिन में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन

चलेगी तेज हवा
ऐसे में यह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस तरह से मानसून अपने तय समय से पहले दिल्ली में दस्तक दे देगा। दिल्ली में तीन दिन का बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी जिसकी रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम दर्ज हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। बीच-बीच में काले बादलों ने डेरा डाला। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। रिज इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शाम 5:30 बजे तक 006.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 21 जून को प्री मानसून गतिविधियां हल्की से मध्यम रहेंगी।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.8 डिग्री सेल्सियस
21 जून को सूर्यास्त: शाम 7:22 मिनट
22 जून को सूर्योदय: सुबह 5:25 मिनट

संतोषजनक श्रेणी में हवा बरकरार
राजधानी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया जो हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 14 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 90 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed