{"_id":"ed2b14f247b98ff8ca22afc8d212501b","slug":"yangman-arrests-with-7kg-rouge-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़े गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़े गए युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के राजकीय रेलवे पुलिस ने ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से 14 किलो गांजे के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह गांजे को समता व जनता एक्सप्रेस से यहां उतरा था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच आई समता एक्सप्रेस से एक युवक बोरे में सामान लेकर उतरा। संदेह होने पर जब बोरे के सामान की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
देव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आनंद किशोर बिहार के मोतिहारी जिले के सिकंदपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा सेक्टर-62 ममूरा गांव में किराये पर रहता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह गश्त के दौरान एक नाबालिग भी संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी 7 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
नाबालिग सहरसा, बिहार का रहने वाला है और जनता एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जीआरपी को आशंका है कि गांजा उड़ीसा के रास्ते यहां लाया जाता है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।