फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna water will be tested by taking samples from three places

Delhi: तीन जगहों से नमूने लेकर यमुना के पानी की होगी जांच, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए आदेश

Fri, 20 Jan 2023 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

विधानसभा की शीतकालीन सत्र के समापन पर प्रेस को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। यदि जांच में भाजपा का दावा झूठा मिलता है तो नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Yamuna water will be tested by taking samples from three places
Yamuna - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा यमुना के पानी की जांच करवाएगी। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दिल्ली जल बोर्ड और एक निजी एजेंसी को पानी के सैंपल लेने के आदेश दिए। नमूने तीन जगहों से एक-एक किलोमीटर की दूरी पर से लिए जाएंगे। लैब जांच रिपोर्ट का भाजपा विधायकों के दावे से मिलान होगा, अगर दावे झूठे पाए जाते हैं तो विधानसभा अध्यक्ष विधायकों पर कार्रवाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा की शीतकालीन सत्र के समापन पर प्रेस को संबोधित करते हुए राम निवास गोयल ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। यदि जांच में भाजपा का दावा झूठा मिलता है तो नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल बुधवार को सदन में भाजपा विधायक बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंचे थे। साथ ही दावा किया था कि यमुना का पानी आठ साल में 200 फीसदी ज्यादा प्रदूषित हो गया है। यमुना का पानी तेजाब में तब्दील हो चुका है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह इस पानी की जांच कराएंगे और पानी में तेजाब नहीं मिलने पर वह उनकी सदस्यता रद्द कराएंगे।
विज्ञापन


सत्र के दौरान सुरक्षा में हुई चूक
राम निवास गोयल ने कहा कि सदन के दौरान सुरक्षा में कई बार चूक हुई। भाजपा विधायक सदन में गैस सिलेंडर लेकर पहुंच गए। जब मार्शल को सिलेंडर लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने अंदर तो ले लिया, लेकिन बाहर जाकर फिर दे दिया। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी सुरक्षा की चूक हुई है। इस मामले में सुरक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी को सौंपें तीन लाख
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप विधायक महेंद्र गोयल ने सदन में जो तीन लाख रुपये लहराए थे, उसे एसीबी को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक के आरोप पर एसीबी ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। विधायक के साथ ही चर्चा के बाद एसीबी के अधिकारियों को बुलाया गया, साथ ही इस मामले में जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही मामले को याचिका समिति को सौंप दिया गया है।

दो घंटे बाधित हुई कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि करीब दो घंटे की कार्यवाही बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू करके समय को बढ़ाया गया। हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण एक दिन की कार्यवाही प्रभावित हुई, उसे पूरा करने के लिए एक दिन बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में दो विधेयक को पास किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण के लिए 1211.97 करोड़, , शिक्षा विभाग को 220.83 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 99.14 करोड़, विकास विभाग को 706.20 करोड़, उद्योग विभाग को 84.63 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई। कुल मिलाकर 3139.17 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।

एलजी पर जमकर बरसे
विधानसभा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने निगम चुनाव से पहले मोहल्ला क्लीनिक की सेवा को प्रभावित किया। उनके विधानसभा में दो मोहल्ला क्लीनिक जेजे क्लस्टर क्षेत्र में जहां फंड के अभाव में सेवा प्रभावित हुई। इसके अलावा 300 से ज्यादा लोगों की पेंशन रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed