फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna Sports Complex archers hit the mark in Sonipat, bagging five medals

Delhi NCR News: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजों ने सोनीपत में साधा निशाना, पांच पदक झोली में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
-तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया पूर्वी दिल्ली का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के युवा तीरंदाजों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों ने सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित फर्स्ट ओपन आर्चरी लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पूर्वी दिल्ली के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में अंडर-15 रिकर्व बॉयज वर्ग में पियूष ने सटीक निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-15 कंपाउंड गर्ल्स वर्ग में धरा बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 कंपाउंड बॉयज वर्ग में दर्श सिंघल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


तीन स्वर्ण पदकों के अलावा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक भी जीते। अंडर-15 रिकर्व गर्ल्स वर्ग में अनुश्री दीक्षित ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 रिकर्व बॉयज वर्ग में हर्ष पाठक ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच नीरज ने बताया कि नियमित अभ्यास, तकनीक पर पकड़ और प्रतियोगिताओं के लिए लगातार तैयारी ने खिलाड़ियों को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के दम पर साबित कर दिया कि पूर्वी दिल्ली में भी तीरंदाजी की प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed