यादव सिंह की पत्नी भी ईडी के निशाने पर, निजी संपत्तियों का मांगा ब्योरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की जांच सीबीआई के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शुरू कर दी है। निदेशालय ने प्राधिकरण से कुसुमलता के नाम दर्ज संपत्तियों और उनकी कंपनियों का ब्योरा मांगा है।
नोएडा प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि ईडी की तरफ से पत्र आया है, जिसमें कुसुमलता के नाम पर सभी तरह की संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया है।
उन कंपनियों की भी डिटेल मांगी गई है, जिनमें उनका नाम है। अब प्राधिकरण इन संपत्तियों का ब्योरा खंगाल रहा है।
14 आरोपियों में पत्नी कुसुमलता का भी नाम
इससे पहले ईडी उन आरोपियों की भी डिटेल मांग चुका है, जिनके नाम सीबीआई की चार्जशीट में हैं और वे नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी हैं। सीबीआई ने पहली चार्जशीट में 14 को आरोपी बनाया है। उनमें कुसुमलता का भी नाम है।
इन 14 में से यादव सिंह व रामेंद्र सहित 3 आरोपी तो जेल में बंद हैं। 29 अप्रैल को सुनवाई पर 12 लोगों को पेश होना था। इनमें से एक पेश हुआ, जिसे जेल भेज दिया गया है।
बाकी के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया गया है। अगली सुनवाई 3 जून को है। वहीं, सीर्बीआई की तरफ से दूसरी चार्जशीट भी जल्द फाइल होने की उम्मीद जताई जा रही है।