फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Xu casually left in the death of the only ostrich, zoo administration silence on the matter

लापरवाही से जू में बचे इकलौते शुतुरमुर्ग की मौत, मामले पर चिड़ियाघर प्रशासन मौन

Mon, 11 Jul 2016 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
Xu casually left in the death of the only ostrich, zoo administration silence on the matter
शतुरमुर्ग - फोटो : Demo Pic

दिल्ली चिड़ियाघर में रविवार को इकलौते बचे ऑस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग) की मौत हो गई। बताया जा रहा है सुबह से उसकी तबीयत खराब चल रही थी और चिड़ियाघर में स्थित अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


सत्रों की मानें तो उसे दोपहर में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ती गई। जिससे दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अभी तक उसकी मौत की वजह साफ नहीं है। चिड़ियाघर प्रशासन भी फिलहाल इसपर चुप्पी साधे हुए है। हालांकि बताया जा रहा है कि उसे सुबह में कई इंजेक्शन दिया गया था जिसके बाद से उसी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस अंडों में से भी नहीं निकला था कोई बच्चा

Xu casually left in the death of the only ostrich, zoo administration silence on the matter
चिड़ियाघर - फोटो : Demo Pic

हालांकि चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि अभी इसपर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली चिड़ियाघर के बाड़ा नंबर छह में एक जोड़ा ऑस्ट्रिच था। 

जिसमें मेल ऑस्ट्रिच की बीते साल ही मौत हो गई थी। उसके बाद से ही चिड़ियाघर में सिर्फ एक फीमेल ऑस्ट्रिच बचा हुआ था। बताते चलें कि ऑस्ट्रिच दुनिया के विलुप्त हो रहे पक्षियों में से एक है। 

यह मूलरूप से अफ्रीका के रेगिस्तान में पाया जाता है। यह उड़ तो नहीं सकता है लेकिन 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ लगा सकता है। जिस ऑस्ट्रिच की मौत हुई है यह जोड़े में मार्च 2014 में तिरुअनंतपुरम से लाया गया था। 

इस जोड़े ने 10 अंडे भी दिए थे लेकिन उसमें एक भी बच्चा नहीं निकल पाया था। तब भी चिड़ियाघर प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed