Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Diabetes Day: Negligence in medication and a sedentary lifestyle are causing blood sugar levels to worse

विश्व मधुमेह दिवस: दवा में लापरवाही और सुस्त दिनचर्या से बिगड़ रही शुगर, दिल्ली में एक साल में 250 की मौत

Sat, 14 Nov 2026 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन/ललित कौशिक, नई दिल्ली
सिमरन/ललित कौशिक, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 03:09 AM IST
सार

खराब जीवनशैली, मोटापा और गलत खान-पान के चलते टाइप-2 डायबिटीज (मधुमेह) का खतरा पुरुषों के बीच बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
World Diabetes Day: Negligence in medication and a sedentary lifestyle are causing blood sugar levels to worse
demo pic - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डायबिटीज में सिर्फ दवाएं लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें नियमित लेना और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी उतना ही जरूरी है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में टाइप-2 डायबिटीज के 416 मरीजों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आया कि 42.5 फीसदी मरीजों का शुगर लेवल तय मानक के मुताबिक नियंत्रित नहीं था। अध्ययन में दवा नियमित लेने और सप्ताह में कम से कम तीन दिन शारीरिक गतिविधि करने का बेहतर ग्लाइसेमिक कंट्रोल से मजबूत संबंध पाया गया। यह अध्ययन जुलाई 2024 से फरवरी 2025 के बीच आरएमएल अस्पताल की डायबिटीज ओपीडी में किया गया था।

विज्ञापन


अध्ययन के अनुसार, 416 मरीजों में से 239 (57.5 फीसदी) का एचबीए1सी सात फीसदी से कम था, जबकि 177 (42.5 फीसदी) मरीजों का एचबीए1सी सात फीसदी या उससे अधिक मिला। एचबीए1सी पिछले करीब दो से तीन महीनों के औसत ब्लड शुगर का संकेत देता है। यानी अस्पताल के डायबिटीज क्लीनिक में इलाज करा रहे 10 में से करीब चार मरीजों का शुगर स्तर निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया था। 
विज्ञापन


दवा नियमित लेना सबसे मजबूत संबंध वाला कारक
शोध में दवा लेने की नियमितता और शुगर कंट्रोल के बीच सबसे मजबूत सकारात्मक संबंध पाया गया। स्पीयरमैन कोरिलेशन विश्लेषण में दवा के नियमित सेवन का संबंध 0.67, शारीरिक गतिविधि का 0.49 और नियमित फॉलोअप का 0.41 रहा। ये सभी संबंध सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण थे। इसके अलावा डायबिटीज के अनुकूल खानपान का पालन करने वाले मरीजों में भी बेहतर शुगर कंट्रोल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीठा जहर सेहत पर भारी, दिल्ली में एक साल में 250 की मौत
खराब जीवनशैली, मोटापा और गलत खान-पान के चलते टाइप-2 डायबिटीज (मधुमेह) का खतरा पुरुषों के बीच बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में टाइप-2 डायबिटीज के मरीज सबसे ज्यादा उपचार के लिए पहुंचे हैं। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि 240 लोगों को टाइप-2 डायबिटीज के चलते जान गंवानी पड़ी। सभी प्रकार की डायबिटीज से कुल 250 लोगों की मौत हुई।  

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार ओपीडी में टाइप-2 डायबिटीज के 8102 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें 6148 पुरुष मरीज, 1953 महिला और एक बच्चा शामिल है। जबकि उपचार के लिए 7646 मरीज भर्ती हुए। इसमें 4643 पुरुष, 2995 महिला और आठ बच्चे शामिल हैं। इसमें टाइप-2 डायबिटीज के चलते 240 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। इसमें 145 पुरुष, 92 महिला और तीन बच्चे शामिल हैं।  टाइप-1 डायबिटीज के उपचार के लिए ओपीडी में 836 पुरुष मरीज, 125 महिला और दो बच्चे पहुंचे। 208 पुरुष, 104 महिला और 58 बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।


टाइप-1 और 2 के अलावा दूसरे डायबिटीज भी बनी मौत का कारण   
इसके अलावा अनिश्चित डायबिटीज के चार मामले ओपीडी में रिपोर्ट हुए। जिसके 279 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इसमें 178 पुरुष, 98 महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। पांच लोगों को अनिश्चित डायबिटीज के कारण जान गंवानी पड़ी। इसमें  डायबिटीज की श्रेणी का पता नहीं चल पाता है।

डायबिटीज में दिनचर्या में भी करें बदलाव

  • डायबिटीज से बचाव और नियंत्रण के लिए केवल दवाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञों ने खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम पर जोर दिया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed