फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Cup: India is at tremendous cost to the speculative market

सट्टा बाजार में भारत पर लगा है जबरदस्त पैसा

Sun, 15 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 15 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
World Cup: India is at tremendous cost to the speculative market

गुड़गांव 19 सालों में क्रिकेट विश्वकप में अब तक पाकिस्तान से अपराजेय रही भारतीय क्रिकेट टीम का रविवार को होने वाले महा मुकाबले में भी पलड़ा भारी माना जा रहा है। इस मुकाबले पर सट्टा बाजार की खास निगाह है। मुकाबले से एक दिन पहले तक दोनों टीमों पर लगे लाखों के दांव में भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुकाबले को लेकर एनसीआर में सबसे ज्यादा सट्टा लगाया जा रहा है। सट्टा बाजार में मुकाबले से एक दिन पहले तक भारत के भाव प्रति एक रुपये 58-60 पैसे चल रहा है। जबकि, पाकिस्तान के भाव प्रति एक रुपये 1.68 से 1.72 रुपये  है।
विज्ञापन

 
यानि कि इस मुकाबले में सट्टा बाजार भारत की जीत की पूरी संभावना जता रहा है। एक सटोरिये ने बताया कि मुकाबले को लेकर युवा भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे है। गुड़गांव में अबतक करीब 60 लाख से ज्यादा का सट्टा लगाया जा चुका है। मुकाबले शुरू होने के बाद यह करोड़ों में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, सटोरियों पर निगरानी के लिए गुड़गांव पुलिस भी सतर्क है। एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक, भारत-पाक के मुकाबले को देखते हुए प्रत्येक थानों में दो-दो टीमों का गठन किया गया है, जो सटोरियों पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसीपी के मुताबिक पुराने सटोरियों की लिस्ट भी निकाली जा रही है। कोई भी संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed