{"_id":"6adca4fbf414c102ae001014","slug":"women-who-have-overcome-cancer-took-part-in-a-ramp-walk-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160546-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कैंसर को मात देने वाली महिलाओं ने किया रैंप वॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कैंसर को मात देने वाली महिलाओं ने किया रैंप वॉक
विज्ञापन
स्तन कैंसर को लेकर किया जागरूक
नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पिंक अक्तूबर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्तन कैंसर को मात दे चुकी महिलाओं की रैंप वॉक मुख्य आकर्षण रही, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास से लोगों को प्रेरित किया।
रैंप वॉक करने वाली इन महिलाओं को इस दौरान सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्तन कैंसर के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्तनों में किसी भी असामान्य बदलाव पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की।
अस्पताल के उपाध्यक्ष, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हीमैटोलॉजी डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान होने से इलाज में मदद मिलती है। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। वाइस चेयरमैन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्तन कैंसर में सर्जरी का फैसला बीमारी की अवस्था और मरीज की स्थिति देखकर लिया जाता है। समय पर बीमारी का पता चलने से सही इलाज की योजना बनाने में आसानी होती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्तन कैंसर से उबर चुकी महिलाओं ने रैंप वॉक कर अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उनकी भागीदारी का उद्देश्य अन्य महिलाओं को हिम्मत देना और कैंसर के प्रति जागरूक करना था।