महिला ने राष्ट्रपति से मांगी पति बच्चों सहित इच्छामृत्यु की इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उन पर दबंग से समझौता करने का दबाव डाल रही है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पीड़िता की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक वह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मोहल्ले में सनी नाम का दबंग रहता है।
आरोप है कि मार्च 2014 को सनी ने उसकी आठ साल की बच्ची का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया। बेटी को वापस करने के एवज में पीड़िता के साथ एक स्टूडियो में फोटो खिंचवाई।
ब्लैकमेल कर महिला से बनाए शारीरिक संबंध
इस फोटो को उसके पति को दिखाने की बात कर ब्लैकमेल करने लगा। घर न टूटे इस डर से पीड़िता ने सनी को कई बार में करीब अस्सी हजार रुपये भी दिए।
रुपये खत्म होने पर आरोपी ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया और वीडियो बना ली। परेशान पीड़िता ने पति को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि कोतवाली में कई बार शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने दबाव डाल कर दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
अब आरोपी फिर से परेशान कर रहा है। पीड़िता के पति का कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। न्याय न मिलने पर मजबूर होकर परिवार आत्महत्या करने को मजबूर है।