फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women's Brigade will monitor Huddngion

महिला ब्रिगेड रखेगी हुड़दंगियों पर नजर

Mon, 02 Mar 2015 09:48 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Mon, 02 Mar 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
Women's Brigade will monitor Huddngion

होली पर मस्ती तो करें, लेकिन हुड़दंग से बचें, क्योंकि महिला ब्रिगेड की हुड़दंगियों पर नजर रहेगी। महिला ब्रिगेड ने होली की आड़ में अश्लीलता करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कमर कसी है।

विज्ञापन


महिलाएं सभी सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मदद से सुरक्षा की कमान संभालेंगी। रंग खेलने के दौरान महिला बिग्रेड हर वक्त युवतियों के साथ रहेगी और समूह में ही होली खेली जाएगी।
विज्ञापन


सोसायटी में होली मनाने के साथ ही संदिग्ध और मनचलों से भी निपटने की पूरी तैयारी है। फोरम के महासचिव वीसी सिंह ने बताया कि आरडब्ल्यूए ने सभी सदस्यों को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत अपार्टमेंट्स के सिक्योरिटी गार्ड्स भी होली की टोलियों पर नजर रखेंगे। हुड़दंगियों को पकड़ कर सीधे पुलिस को सूचित किया जाएगा।

एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि हर गेट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से सोसायटी में आने-जाने वालों के साथ ही वाहनों पर भी विशेष नजर रखेंगे।

बोली महिलाएं
अक्सर महिलाओं-लड़कियों पर असामाजिक तत्व बिना मर्जी के रंग डाल देते हैं। अगर ऐसा करते कोई पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।-विमला रावत, निवासी अभय खंड


सोसायटी में सभी ग्रुप में होली खेलेंगे। होली के दिन आसपास के लोग भी रंग खेलने के लिए आते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।-बीना कोठारी, ग्रीनव्यू अपार्टमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed