फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women feeling uncomfortable in the metro youths not averse to doing obscene acts to make a reel

मेट्रो में ये क्या हो रहा है: आखिर कब कार्रवाई करेगा DMRC? डॉक्टर ने बताई इन यात्रियों की बीमारी

Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM IST
सार

मेट्रो में सफर के दौरान किसी भी गतिविधियों का वीडियो या रील बनाने पर पाबंदी है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी हो रही है। 

विज्ञापन
Women feeling uncomfortable in the metro youths not averse to doing obscene acts to make a reel
मेट्रो में अश्लील हरकत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के लिए युवाओं के अश्लील हरकत करने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इससे यात्री खासतौर पर महिलाएं काफी असहज हो जाती हैं। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि अगर कोई आपत्तिजनक व्यवहार देखते हैं तो तत्काल इसकी सूचना दें।

विज्ञापन

मेट्रो में सफर के दौरान किसी भी गतिविधियों का वीडियो या रील बनाने पर पाबंदी है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी हो रही है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस नियम की धारा 59 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामलों की शिकायत नहीं मिलने से कार्रवाई नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो ने यात्रियों से तत्काल सूचना देने की अपील की
महिला आयोग की तरफ से इस मामले में नोटिस भेजने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही हैं। दिल्ली मेट्रो का कहना है कि ऐसी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाती है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अगर कोई आपत्तिजनक व्यवहार दिखे तो तत्काल कॉरिडोर के विवरण सहित इसकी सूचना देनी चाहिए। सफर में यात्रियों से भी अपनी जिम्मेवारी निभाने की अपील की है। मेट्रो में ऐसी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए कई बार सादी वर्दी में कर्मी दौरा भी करते हैं।

विज्ञापन

पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का शिकार होते हैं ऐसे लोग
आरएमएल डॉक्टर लोकेश शेखावत का कहना है कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अक्सर ऐसे बर्ताव किए जाते हैं। यह एक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है। हिस्ट्रॉनिक प्रॉपर्टी और पर्सनैलिटी के बीच एक बारीक लाइन है। ऐसे में कई बार ऐसे व्यवहार करते हैं ताकि लोगों का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हो। अगर कोई कम कपड़े पहने फिर भी लोग ध्यान नहीं दे तो डांस या दूसरी गतिविधियां करेंगे। फिर भी ध्यान नहीं गया तो दूसरी गतिविधि में शामिल होंगे।

मेट्रो में अश्लील हरकत के मामले में पुलिस को नोटिस
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करने के वायरल वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। वीडियो में युवक के अश्लील हरकत करते देख आसपास बैठे यात्री बेहद असहज महसूस करते दिख रहे हैं। आयोग ने दिल्ली मेट्रो के पुलिस उपायुक्त को एक नोटिस भेज कर मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस मामले में गिरफ्तारी की जानकारी सहित एफआईआर की एक प्रति भी मुहैया करने को कहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली मेट्रो में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मेट्रो के सफर में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

उड़नदस्तों की संख्या बढ़ाई जाएगी
दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर यात्रियों से जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी तरह का कोई आपत्तिजनक व्यवहार दिखाई दे तो तत्काल डीएमआरसी हेल्पलाइन पर कॉरिडोर, स्टेशन, समय सहित तमाम ब्योरा दें। दिल्ली मेट्रो के कानूनों के पालन के लिए डीएमआरसी मेट्रो में इस तरह के व्यवहार की निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मियों और उड़नदस्तों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed