फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women beat neighbor to death in Faridabad

महिलाएं बनी हैवान: युवक की ये बात सुनकर भड़की तीन महिलाएं... पीट-पीटकर मार डाला; बचाने आई पत्नी को भी न छोड़ा

Mon, 09 Sep 2024 09:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Sep 2024 09:31 PM IST
सार

शोर सुनकर महिला अपने पति को बचाने पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Women beat neighbor to death in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के गौंछी कबाड़ मार्केट में 500 रुपये के विवाद में एक युवक की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसी के बच्चे द्वारा 500 रुपये चोरी करने की शिकायत करने पर उनके घर गया था। जहां विवाद के बाद उसे पड़ोसियों ने जमकर पीटा। मारपीट में दिलशाद (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसके शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

गौंछी कबाड़ मार्केट में दिलशाद कार्य करता था और यहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। दिलशाद की पत्नी शहनाज ने बताया कि पति कबाड़ का काम करता था। महिला तीन माह की गर्भवती है। उसका दो साल का बेटा शहनबाज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि पांच सितंबर को दिलशाद कबाड़ गोदाम के बाहर बैठे थे। इस दौरान एक बच्चे ने उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए। पति को शक था कि पैसे पड़ोस में रहने वाले युवक मुस्लिम के बेटे ने निकाले हैं। इसके बारे में वह उससे बात करने गया था। मुस्लिम के बेटे ने पैसे निकालने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दिलशाद और मुस्लिम की कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

आरोप है कि मुस्लिम की पत्नी नसीमा, सास और साली मौके पर आ गई और दिलशाद को डंडों से पीटने लगे। वह भी परिजन के साथ मौके पर पहुंची। पति को बचाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल दिलशाद को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मुजेसर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिलशाद को पता नहीं था कि पैसे किस बच्चे ने निकाले हैं। वह शक के आधार पर मुस्लिम के घर गए थे। वहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। -बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी संजय कॉलोनी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed